सीजेपी प्रदर्शन का असर: देहरादून से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी का संचालन रोका, काठगोदाम से कोई ट्रेन रद्द नहीं

0
1

दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का फैसला, देहरादून से चलने वाली अन्य ट्रेनें निर्धारित समयसारिणी के अनुसार संचालित

देहरादून। दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए देहरादून से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शनिवार सुबह रोक दिया गया। सुबह पांच बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन के संचालन पर रोक लगाए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदर्शन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, देहरादून से संचालित होने वाली अन्य ट्रेनें निर्धारित समयसारिणी के अनुसार चल रही हैं। इससे अन्य रेल यात्रियों को राहत मिली है।

वहीं, काठगोदाम से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है। ऐसे में काठगोदाम से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध हैं।

रेल सेवाओं को लेकर यात्रियों को सलाह है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और प्रस्थान समय की पुष्टि कर लें, ताकि किसी संभावित बदलाव के कारण परेशानी न हो।