Student Union Election: अल्मोड़ा एसएसजे विवि में दिवस ओझा अध्यक्ष, छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

0
2
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे विवि) के छात्र महासंघ चुनाव में सभी छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी न होने के कारण सभी पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

छात्र महासंघ के अध्यक्ष पद पर दिवस ओझा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर विवेक निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष छात्रा पद पर नेहा गढ़िया को चुना गया।

इसके अलावा सचिव पद पर नीरज जोशी, संयुक्त सचिव पद पर चारु कठायत और कोषाध्यक्ष पद पर दर्शन जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Ads

सभी छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

एसएसजे विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत सभी छह प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। निर्वाचित पदाधिकारियों के सामने अब छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधित्व को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।