उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानों में उमस और गर्मी का असर जारी, पहाड़ों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

0
2

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बावजूद मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले दो दिनों की बारिश के बाद शुक्रवार को बारिश थमने से मैदानी इलाकों में उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बादल छाने और तेज बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली।

देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Ads

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी

चार जुलाई को पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी गरज-चमक और तेज बारिश का अनुमान है।

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई तक प्रदेशभर में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।