मां गंगा यमुना वॉलीबॉल ट्रॉफी का आगाज, उद्घाटन मुकाबले में चिन्यालीसौड़ ने मारी बाजी

0
3

उत्तरकाशी। शहर के रामलीला मैदान में जिलास्तरीय मां गंगा यमुना वॉलीबॉल ट्रॉफी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन लीग मुकाबले में चिन्यालीसौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भटवाड़ी को हराकर जीत दर्ज की।


रोमांचक मुकाबले में चिन्यालीसौड़ की जीत

चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी के बीच खेला गया पहला मैच बेहद रोमांचक रहा। चिन्यालीसौड़ ने पहला सेट 25-23 से अपने नाम किया, जबकि भटवाड़ी ने दूसरा सेट 25-20 से जीतकर मुकाबले में बराबरी कर ली। निर्णायक तीसरे सेट में चिन्यालीसौड़ ने 25-23 से जीत हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया।

Ads

डुंडा और मोरी टीमों ने भी दिखाया दम

प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में डुंडा ने पुरोला को एकतरफा अंदाज में हराया। डुंडा ने पहला सेट 25-10 और दूसरा सेट 25-13 से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं तीसरे मुकाबले में मोरी और नौगांव के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें मोरी ने निर्णायक सेट 15-9 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।


अन्य मुकाबलों में भी रोमांच जारी

चौथे मैच में भटवाड़ी ने मोरी को 25-19 और 25-11 से हराया। प्रतियोगिता में लगातार रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं और खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।


72 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, 26 मार्च तक चलेगी प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में जिले के छह विकासखंडों से चयनित 72 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी। उद्घाटन अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट सहित कई खेल प्रशिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।