रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए शिव मंदिर धर्मशाला समिति को 80 रजाइयां भेंट कीं। इस पहल को जरूरतमंदों के लिए राहत देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Table of Contents
Toggleसेवा ही सच्ची मानवता : करन माहरा
इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को सेवा के रूप में निभाना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है और ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
रजाइयों के वितरण कार्यक्रम में शिव मंदिर एवं धर्मशाला समिति के अध्यक्ष कैलाश पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान जगदीश अग्रवाल, अगस्त लाल साह, दिनेश अग्रवाल, पूरन नेगी, दीपक खंडेलवाल, प्रदीप गुप्ता, रमेश अधिकारी, मोहन बिष्ट, विमला पांडेय और आशा अग्रवाल समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।




