मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी को लेकर भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष कार्यक्रमों और शाही भोज की शानदार व्यवस्था की गई है। आयोजन में पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ आधुनिक डाइनिंग का भी खास ध्यान रखा गया है, जिससे मेहमानों को स्थानीय स्वाद का अनुभव मिल सके।
Table of Contents
Toggleपहले दिन हल्दी, मेहंदी और स्वागत समारोह का आयोजन
13 मार्च से शुरू हुए प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में मेहमानों के स्वागत के साथ ही नाश्ता, हाई टी और विशेष डिनर की व्यवस्था की गई। सुबह 8 बजे से ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ता परोसा गया, जबकि शाम 4 बजे से मेहमानों के लिए हाई टी का आयोजन किया गया। रात 11 बजे बॉलरूम में पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन रखा गया।
इसी दिन सुबह 11 बजे बीयर गार्डन में हल्दी समारोह आयोजित किया गया। इसके अलावा शाम 7 बजे सेंट्रल लॉन में सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी का भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें मेहमानों ने जमकर आनंद लिया।
14 मार्च को होंगे शादी के मुख्य कार्यक्रम
शनिवार 14 मार्च को शादी के मुख्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मेहमानों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी, जबकि दोपहर 12 बजे से भव्य लंच का आयोजन होगा। शाम 4 बजे हाई टी के साथ पारंपरिक साफा बांधने की रस्म भी आयोजित की जाएगी।
इसके बाद शाम 5 बजे प्रीमियम वैली व्यू विंग से बारात निकलेगी और शाम 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रॉयल बॉलरूम में सात फेरों की रस्म संपन्न कराई जाएगी।
मेहमानों के लिए पहाड़ी स्वाद और भव्य व्यवस्थाएं
इस शाही शादी में मेहमानों के लिए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ कई विशेष पकवानों का इंतजाम किया गया है। आयोजकों ने आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के कार्यक्रमों को शामिल कर समारोह को यादगार बनाने की योजना बनाई है।
15 मार्च को मेहमानों की विदाई
15 मार्च को सुबह 8 बजे नाश्ते के बाद मेहमानों के लिए विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर मसूरी में हो रही यह शाही शादी अपने भव्य आयोजन, शानदार व्यवस्थाओं और पहाड़ी स्वाद के कारण खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।




