Rudraprayag Accident: CM के आदेश पर परिवहन विभाग का एक्शन, चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार कर्मचारी निलंबित

0
115

15 जून को रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में हुए टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना में चेकिंग में लापरवाही के कारण परिवहन मुख्यालय ने तपोवन चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार परिवहन कर्मचारियों को सेवा से निकाला है। दो परिवहन अधिकारियों पर आरोपपत्र लगाया गया है। दो पीआरडी जवान अपने विभाग में वापस भेजे गए हैं। पुलिस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।

हादसे में पंद्रह लोग मारे गए थे। मुख्यमंत्री ने लापरवाह अफसरों को कड़ी कार्रवाई के लिए कहा था। हादसे की जांच आरटीओ पौड़ी ने की थी और दो दिन पहले परिवहन मुख्यालय को रिपोर्ट दी गई थी। साथ ही एसडीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की थी।

Ads

CM Dhammi के निर्देश पर संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तपोवन चेकपोस्ट पर तैनात प्रधान सहायक चेकपोस्ट प्रभारी यशवीर सिंह बिष्ट, कार्यालय सहायक विवेक उनियाल, परिवहन उप निरीक्षक मेहताब अली और परिवहन आरक्षी अमर सैनी को निलंबित कर दिया है। जबकि दो पीआरडी जवान अपने मूल विभाग में वापस आ गए हैं।

रास्ते में तैनात सचल दल प्रभारी परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी और जगदीश चंद्र को भी आरोप पत्र जारी किया गया है, क्योंकि वे चेकिंग में लापरवाह थे। वहीं डीजीपी को पत्र भेजा गया है कि पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।